लखनऊ : यूपी में 16 IAS अधिकारियों का तबादला

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी सरकार ने बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया हैं। इसको लेकर गृह विभाग के द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार रविवार की देर शाम 16 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया हैं। कुछ आईएएस अधिकारियों को अतरिक्त जिम्मेदारी दी गई हैं तो कुछ आईएएस अधिकारियों को दूसरे विभाग में तबादला किया गया हैं।

यूपी में 16 IAS अधिकारियों का तबादला?

संजीव मित्तल को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। 

सुधीर गर्ग को प्रमुख सचिव राजस्व बनाया गया है। 

मनोज कुमार सिंह को कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है।

नरेंद्र भूषण को लोक निर्माण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। 

संजीव कुमार मित्तल को राजस्व परिषद केपद पर स्थानांतरित किया गया है।

सुरेंद्र सिंह को ग्रेटर नोएडा के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

एल वेक्टेश्वर लू को प्रमुख सचिव परिवहन विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

नीना शर्मा को उप्र प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी लखनऊ के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

सुभाष चंद शर्मा को प्राविधिक शिक्षा एवं व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग मिला है। 

नितिन रमेश गोकर्ण को प्रमख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के पद पर तैनात किया गया है। 

राजेश कुमार सिंह को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग और अपर मुख्य सचिव नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग की जिम्मेदारी दी गई हैं।

अमृत अभिजात को प्रमुख सचिव नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग और राज्य मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के पद पर तैनाती मिली है। 

डा. रजनीश दुबे को दुग्ध विकास, मत्स्य , पशुधन तथा समन्वय विभाग एवं परियोजन समन्वयक डास्प लखनऊ के पद पर तैनाती मिली है। 

दीपक कुमार को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा विभाग के पद पर मूल रूप से तैनात किए जाने का निर्णय लिया गया।

एस राधाचौहान को वित्त आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव वित्त, संस्थागत वित्त तथा बाह्य सहायतित परियोजन विभाग के पद पर मूल रूप से तैनात किया गया है।

अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स, एनआरआई विभाग अरविंद कुमार को इन विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

0 comments:

Post a Comment