खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में बिजली संकट के बीच में खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा संभाल लिया है। साथ ही साथ समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को सभी 75 जिलों में रोस्टर के अनुरूप पहले की तरह ही बिजली देने के निर्देश दिए हैं।
बता दें की सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं की बिजली उत्पादक केन्द्रों पर कोयला की कमी नहीं होनी चाहिए। कोयला खदानों से सभी पावर प्लांट तक कोयले की ढुलाई के लिए रेल मार्ग के साथ-साथ सड़क मार्ग का भी प्रयोग करें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा है कि हमको केन्द्र सरकार की ओर से हर संभव मदद मिल रही है। इसलिए सभी बिजली उत्पादक केन्द्रों की कोयला की मांग को शीर्ष वरीयता पर रखा जाए और लोगों को पहले की तरह ही बिजली उपलब्ध कराई जाये।

0 comments:
Post a Comment