बिहार कैबिनेट ने लिए 7 बड़े फैसले, राज्य में होगा लागू?
1 .बिहार के बोधगया में 30 एकड़ भूमि पर ‘नालंदा इंस्टीट्यूट ऑफ दलाई लामा’ के लिए कैबिनेट ने 6 करोड़ 56 लाख जारी करने की स्वीकृति दी हैं।
2 .बाढ़ राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के भवन निर्माण, विद्युतीकरण, जलापूर्ति आदि के लिए 72 करोड़ 79 लाख की स्वीकृति दी गई हैं।
3 .बिहार कैबिनेट की बैठक में शराबबंदी कानून के तहत छापेमारी आदि खर्च के लिए 50 करोड़ की मंजूरी दी गई हैं।
4 .ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान पटना में शिक्षक के 51 और 22 गैर शैक्षणिक पदों का सृजन किया गया हैं।
5 . बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों के वर्गकक्ष, प्रयोगशाला एवं छात्रावास, मशीनें-उपस्कर, कंप्यूटर के लिए 105 करोड़ 50 लाख की स्वीकृति दी गई हैं।
6 .कोसी-मेची लिंक परियोजना का कार्य शुरू करने को लेकर बिहार कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई हैं।
7 .कैबिनेट के फैसला लिया हैं की पश्चिम चंपारण के सिंघाव (बगहा-2) प्रखंड सह अंचल कार्यालय के लिए ग्रामीण विकास विभाग को 5.46 एकड़ भूमि जल संसाधन विभाग नि:शुल्क हस्तांरित करेगा।

0 comments:
Post a Comment