खबर के अनुसार बिहार में हेडमास्टर भर्ती परीक्षा 31 मई 2022 को दोपहर 12 बजे से दो बजे तक आयोजित होगी। यह परीक्षा बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा लिया जायेगा। इसके तहत राज्य में हेडमास्टर के कुल 6421 पद भरे जायेंगे।
बता दें की जिन लोगों के एडमिट कार्ड पर फोटो व हस्ताक्षर धुंधले या अस्पष्ट या फिर खाली हैं, उन्हें परीक्षा वाले दिन 31 मई 2022 को एग्जाम सेंटर पर अपने साथ एक घोषणा पत्र, दो फोटो और कुछ डॉक्यूमेंट्स भी लाने होंगे। इसकी जनकारी नोटिफिकेशन में दी गई हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड : आप बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जा कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही साथ आप यहां से घोषणा पत्र की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment