मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प. चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, औरंगाबाद, गया, नवादा व रोहतास में आंधी आने की आशंका नजर आ रही हैं। बिहार के इन जिलों में गरज के साथ साथ बारिश होने की भी सम्भावना हैं।
आपको बता दें की उत्तर बिहार के चंपारण क्षेत्र व शिवहर, मधुबनी सीतामढ़ी में 8 अप्रैल तक आंधी, पानी व आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया गया हैं। साथ ही साथ खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधान रहने को कहा गया हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मौसम में हो रहे बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही साथ इन जिलों के तापमान में भी गिरावट आएगी। राज्य में पुरवा हवा भी प्रभावी रहेगी और अप्रैल महीने की तरह हीट वेव की स्थिति बनने के आसार नहीं हैं।
.jpg)
0 comments:
Post a Comment