खबर के अनुसार मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण और किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से शारीरिक शिक्षा में सर्टिफिकेट-डिप्लोमा-डिग्री की योग्यता वाले लोग इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।
आपको बता दे की शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक के 8386 पद हैं, जबकि वर्ष 2019 की पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की संख्या 3523 है। इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी करते हुए कहा है की मैट्रिक उत्तीर्ण भी स्वास्थ्य अनुदेशक बन सकेंगे।
खबर के अनुसार विभाग ने अब स्पष्ट कर दिया है की मैट्रिक उत्तीर्ण भी स्वास्थ्य अनुदेशक के लिए आवेदन कर सकते हैं। यही योग्यता वर्तमान में चल रही नियुक्ति प्रक्रिया में भी लागू होगी। इससे कई युवाओं को स्वास्थ्य अनुदेशक के पद पर नौकरी करने का मौका मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment