खबर के अनुसार योगी सरकार ने ये फैसला किया हैं की पंचायती राज विभाग के तहत सभी ग्राम पंचायतों में गांवों को स्मार्ट बनाया जायेगा। ग्राम सचिवालय में हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जाएगी। साथ ही साथ उसके पचास मीटर के दायरे में ग्रामीणों को मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलेगी।
बता दें की यूपी की भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से ये वादा किया था कि प्रदेश के सभी गांवों को इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जाएगी। अब योगी सरकार इस योजना को धरातल पर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।
पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की ओर से गुरुवार को इस सन्दर्भ में आदेश भी जारी कर दिया गया हैं। उत्तर प्रदेश के 58,189 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय की स्थापना की जा रही है। इस सचिवालय के 50 मीटर दायरे में ग्रामीणों को मुफ्त इंटरनेट की सुविधा मिलेगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment