पटना : बिहार में 7 आईपीएस अफसरों का तबादला

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश सरकार ने एकबार फिर राज्य के 7 आईपीएस असफरों को तबदला किया हैं। इसको लेकर गृह विभाग के द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार बिहार में कई आईपीएस अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गयी हैं। वहीं कई अफसरों को दूसरे जिले में भी तबादला किया गया हैं। अमित लोढ़ा को आईजी राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरा (एससीआरबी) जबकि डीआईजी से आईजी में प्रोन्नत हुए सुनील कुमार को विशेष शाखा में आईजी बनाया गया हैं। 

बिहार में 7 आईपीएस अफसरों का तबादला?

नवल किशोर का तबादला एससीआरबी में किया गया है। 

मनोज कुमार विशेष शाखा में डीआईजी (सुरक्षा) बनाए गए हैं। 

सुनील कुमार को विशेष शाखा में आईजी की जिम्मेदारी दी गई है।

नव प्रोन्नत विवेकानंद को भागलपुर के डीआईजी के पद पर तैनात किया गया है।

अमित लोढ़ा को आईजी राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरा (एससीआरबी) की जिम्मेदारी दी गई हैं। 

नीलेश कुमार एआईजी (क्यू) जबकि पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहे आदित्य कुमार को एआईजी (निरीक्षण) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

सुजीत कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित कर दिए गए हैं। आसूचना ब्यूरो (आईबी) में उन्हें उप-निदेशक बनाया गया है। 

0 comments:

Post a Comment