आपको बता दें की पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह कुछ दिन दिनों गुजरात गए थे। वहां उन्होंने इस प्रोजेक्ट की बारीकियों को समझा और इसे प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया है। जल्द ही प्रदेशभर में इस प्रोजेट को शुरू किया जायेगा। इसकी तैयारी की जा रही हैं।
खबर के अनुसार गोबर से सीएनजी तैयार करने के लिए किसानों से गोबर लिया जायेगा। प्रदेशभर के किसानों से डेढ़ रुपये किलो की दर से गोबर की खरीद की जाएगी। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी, साथ ही गोबर बेचे जाने से लोग पशुओं को आवारा नहीं छोड़ेंगे।
इस प्रोजेक्ट के शुरू होंगे से राज्य में सीएनजी के उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही साथ इससे आम किसानों को भी काफी फायदा होगा। योगी सरकार बहुत जल्द इस प्रोजेट को राज्य के अलग-अलग जिलों में लगाएगी। पहले चरण में इसकी शुरुआत बरेली से की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment