गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित हरियाणा में स्कूलों का समय बदला

न्यूज डेस्क: हरियाणा के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक तापमान में हो रहे बढ़ोत्तरी को देखते हुए राज्य सरकार ने गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित हरियाणा में स्कूलों का समय बदल दिया हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किये गए हैं। 

खबर के अनुसार हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए कहा है कि राज्य में अब स्कूल सुबह 7 से लेकर दोपहर 12 बजे तक चलेंगे। 4 मई से यह नियम राज्य के सभी स्कूलों निजी व सरकारी स्कूलों पर लागू किया जायेगा।

आपको बता दें की हरियाणा में  प्राइमरी टीचर एसोसिएशन सहित विभिन्न शिक्षक संगठन और अभिभावक संघ बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव की मांग कर रहे थें। अब सरकार ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियोें और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेशों का सख्ती से पालन कराने के लिए कहा गया है। सरकारी स्कूलों के साथ साथ प्राइवेट स्कूलों को भी इस आदेश का पालन करना होगा।

0 comments:

Post a Comment