बहराइच, बस्ती, देवरिया, बलिया में आज होगी झमाझम बारिश

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बहराइच, बस्ती, देवरिया, बलिया में आज झमाझम बारिश हो सकती हैं। इसको लेकर मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार  बहराइच और बस्ती जिले में आज हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। जिससे इन जिलों के तापमान में गिरावट आ सकती हैं। वहीं बलिया जिले में भी आज गरज के साथ साथ बारिश और आंधी-तूफान आ सकता है। 

आपको बता दें की उत्तर प्रदेश के इन जिलों में आज और कल दोनों दिन तेज बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान आने की भी आशंका जताई गई है। इन जिलों में झमाझम बारिश हो सकती हैं। हालांकि  ख़राब मौसम के दौरान घर में रहने की भी अपील की गई हैं। 

वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। लखनऊ में तेज धूप निकली रहेगी और लोगों को अभी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। लखनऊ में उमस के साथ गर्मी पड़ने के आसार हैं।

0 comments:

Post a Comment