आगरा से मुंबई और अहमदाबाद के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट

न्यूज डेस्क: फ्लाइट से सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आगरा से मुंबई और अहमदाबाद के लिए जल्द ही आपको सीधी फ्लाइट मिलेगी। इसको लेकर तेजी के साथ तैयारी की जा रही हैं। इस रुट पर जल्द ही विमान सेवा बहाल किया जायेगा। 

बता दें की इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई-आगरा फ्लाइट अब तक मंगलवार और गुरुवार को संचालित हो रही थी। लेकिन अब ये फ्लाइट अब रविवार को भी उपलब्ध रहेगी। यात्रीगण इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं। 

वहीं 2 जून से आगरा और अहमदाबाद के बीच भी सीधी फ्लाइट का संचालन शुरू हो जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। इस रूट पर विमान सेवा बहाल होने से बिजनेस करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

खबर के अनुसार अभी आगरा एयरपोर्ट से  बेंगलुरु, भोपाल और लखनऊ के लिए सीधी हवाई सेवा का संचालन किया जा रहा हैं। जबकि मुंबई के लिए अब सप्ताह में तीन दिन तक फ्लाइट मिलेगी। वहीं आगरा से अहमदाबाद के लिए टिकटों की बुकिंग की जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment