बिहार के पांच बीएड कॉलेजों की मान्यता रद्द, देखें लिस्ट

पटना न्यूज : बिहार में बीएड की पढ़ाई करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक एनसीटीई ने बिहार के पांच बीएड ट्रेनिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी है। सबसे बड़ी बात यह हैं की इसमें से दो कॉलेज सरकारी और तीन कॉलेज प्राइवेट हैं।

खबर के अनुसार बिहार के इन सभी कॉलेजों ने परफॉर्मेंस एप्रेजल रिपोर्ट नहीं भरी थी। जिसके कारण एनसीटीई ने कारवाई करते हुए इनकी मान्यता रद्द कर दी। बता दें की एनसीटीई ने बिहार ही नहीं बल्कि देशभर के 26 कॉलेजों की मान्यता रद्द की हैं। 

एनसीटीई ने पहले ही साफ कर दिया था की अप्रेजल रिपोर्ट नहीं भरने वाले कॉलेजों को संयुक्त बीएड परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जायेगा। अब एनसीटीई ने बड़ा फैसला लेते हुए इन कॉलेजों की मान्यता रद्द करने का ऐलान किया हैं।

बिहार के पांच बीएड कॉलेजों की मान्यता रद्द, देखें लिस्ट?

सरकारी बीएड कॉलेज।

गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज (सहरसा)

 गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज (छपरा).

प्राइवेट बीएड कॉलेज। 

महात्मा बुद्ध टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज (सीतामढ़ी), 

केडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन (बक्सर),

मर्यादा पुरुषोत्तम कॉलेज ऑफ एजुकेशन (बक्सर)

बता दें की महात्मा बुद्ध टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज(सीतामढ़ी) के डीएलएड कोर्स की मान्यता रद्द की गई हैं।

0 comments:

Post a Comment