खबर के अनुसार पूर्णिया के चांदपुर में हवाई अड्डा निर्माण को लेकर काफी लंबे समय से चर्चा चल रही थी। लेकिन जमीन अधिग्रहण नहीं होने के कारण एयरपोर्ट का निर्माण नहीं हो पा रहा हैं। लेकिन जिला प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा कर लिया हैं।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया है कि पूर्णिया सैन्य हवाई अड्डा से परिचालन के लिए सिविल इनक्लेव और संपर्क पथ निर्माण के लिए तय की गई 52 एकड़ में से 34 एकड़ भूमि को अधिग्रहित किया गया है।
आपको बता दें की सरकार के इस निर्णय के बाद पूर्णिया हवाई अड्डा निर्माण की भू-अर्जन संबंधी समस्या को दूर कर लिया गया हैं। अब जल्द ही पूर्णिया एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। एयरपोर्ट के निर्माण होने से पूर्णिया और उसके आस-पास के इलाकों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment