खबर के अनुसार लखनऊ यूनिवर्सिटी में इंजीनियर एवं प्रोफेशनल पार्ट टाइम मास्टर आफ टेक्नोलाजी (एमटेक) की पढ़ाई कर सकेंगे। हालांकि छह सेमेस्टर का यह कोर्स उन्हें पांच साल में पूरा करना होगा। विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।
आपको बता दें की यूनिवर्सिटी के इस फैसले से कई लोगों को फायदा होगा। जो लोग बीटेक के बाद नौकरी कर रहे हैं उन्हें एमटेक करने का अवसर मिलेगा। खास बात यह है कि इसकी कक्षाएं शाम को छह से रात नौ बजे तक चलेंगी। जल्द ही आवेदन शुरू किया जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार शुरूआती समय में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराई जाएगी। इसके लिए प्रत्येक ब्रांच में 20-20 सीटें निर्धारित की गई हैं। एमटेक में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार देना होगा।

0 comments:
Post a Comment