रांची, गुमला, हजारीबाग, देवघर, धनबाद, दुमका में बारिश के आसार

न्यूज डेस्क; झारखण्ड में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक झारखण्ड के रांची, गुमला, हजारीबाग, देवघर, धनबाद, दुमका समेत कई जिलों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। इससे इन जिलों के लोगों को गर्मी से छुटकारा मिल सकता हैं। 

मौसम विभाग ने पांच-छह मई को रांची, बोकारो, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हैं। 

राज्य के इन जिलों में आंधी आने की भी आशंका नजर आ रही हैं। साथ ही साथ इन जिलों में गरज के साथ हल्की से माध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती हैं और इन जिलों के तापमान में भी गिरावट आ सकती हैं।

आपको बता दें की राज्य के इन जिलों में सात, आठ व 10 मई तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी। इसलिए लोगों को सावधान रहनी चाहिए और खराब मौसम के दौरान घर में रहनी चाहिए। क्यों की कई इलाकों में बिजली गिरने की भी सम्भावना हैं।

0 comments:

Post a Comment