जानकार बताते हैं की बिहार में शहरीकरण तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। जिनके पास भी पैसा हैं वो गांवो को छोड़कर शहर में घर बनाना पसंद कर रहे हैं। जिसके कारण पटना, गया, भागलपुर, दरभंगा, पूर्णिया आदि शहरों में जमीन की कीमत आसमान छू रही हैं।
पटना के बिहटा, दानापुर आदि इलाकों में जमीन की खरीद बिक्री पूरे बिहार में सबसे ज्यादा हो रही हैं। आने वाले दिनों में सरकार पटना के इन इलाकों में ग्रेटर पटना के रूप में विकसित करने वाली हैं। जिसके कारण इन इलाकों में जमीन की कीमत तेजी से बढ़ रही हैं।
वहीं भागलपुर और मुजफ्फरपुर में भी ज्यादातर लोग घर बनाने के जमीन की खरीदारी कर रहे हैं। जिससे इन शहरों में भी जमीन की कीमत तेजी से बढ़ रही हैं। शहरों के आस-पास के इलाकों में जमीन की कीमत 40 लाख के आस-पास पहुंच गया हैं।

0 comments:
Post a Comment