प्रयागराज से पटना के लिए शुरू होगी सीधी विमान सेवा

न्यूज डेस्क: फ्लाइट से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रयागराज से पटना से लिए सीधी विमान सेवा शुरू की जाएगी। इसको लेकर विमान कंपनियों ने तैयारी शुरू कर दी हैं। बहुत जल्द इसकी घोषणा की जा सकती हैं। 

खबर के अनुसार उड़ान योजना के तहत जेट एयरवेज प्रयागराज से नागपुर, इंदौर, पटना के साथ लखनऊ के लिए सीधी फ्लाइट संचालित कर रही थी। लेकिन जेट  एयरवेज बंद होने के बाद प्रयागराज से पटना के बीच विमान का संचालन बंद कर दिया गया हैं। 

आपको बता दें की जेट एयरवेज के जगह पर इंडिगो एयरलाइंस ने नागपुर, इंदौर, और लखनऊ के लिए सीधी फ्लाइट शुरू कर दी है। इस रुट पर विमान का संचालन किया जा रहा हैं। अब पटना के लिए भी विमान सेवा बहाल किया जायेगा। 

इंडिगो कंपनी ने प्रयागराज से पटना के लिए भी सीधी फ्लाइट शुरू करने के लिए उड्डयन मंत्रालय से संपर्क साधा है। जैसे ही उड्डयन मंत्रालय से इसकी अनुमति मिलेगी। इसके बाद प्रयागराज और पटना रूट पर भी सीधी विमान सेवा शुरू हो जाएगी।

0 comments:

Post a Comment