पटना : बिहार के लोग गर्मी की छुट्टी में करें नेपाल की सैर, जानें किराया

पटना न्यूज : बिहार के लोग गर्मी की छुट्टी में नेपाल की सैर कर सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आईआरसीटीसी द्वारा यात्रियों की विशेष मांग पर बिहार से नेपाल के लिए विशेष टूर पॅकेज का ऐलान किया गया हैं। इस पॅकेज की सहायता से आप नेपाल की सैर कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के गया, जहानाबाद, पटना, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए लग्जरी बस से नेपाल के लिए जाएगी और नेपाल के खूबसूरत वादियों की सैर कराएगी। सात रात व आठ दिन की यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 23 हजार 680 रुपए का किराया देना होगा।

बता दें की यात्रा के दौरान आईआरसीटीसी के द्वारा एसी क्लास के आरामदायक बस दिया जायेगा। साथ ही साथ यात्रियों को खाने, घूमने के लिए बस, रहने के लिए एसी होटल की व्यवस्था, अंग्रेजी और हिंदी बोलने वाले टूर एस्कॉर्ट की सुविधा मिलेगी। 

ऐसे करें टिकट बुक : अगर आप नेपाल की सैर करना चाहते हैं तो आप पटना के बिस्कोमान स्थित क्षेत्रीय कार्यालय, गया के पर्यटन सुविधा केंद्र व आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं। 

इन स्थानों पर कराई जाएगी सैर :

पशुपतिनाथ मंदिर, दरबार स्क्वेयर, रॉयल पैलेस, स्वयंभूनाथ, सारंगकोट व्यू प्वाइंट विध्वासिनी मंदिर, डेवी फॉल्स, गुप्तेश्वर महादेव गुफा), मनोकामना माता मंदिर, चित्तवन (राष्ट्रीय उद्यान), जंगल सफारी आदि।

0 comments:

Post a Comment