खबर के अनुसार UPSSSC ने PET 2021 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर श्रेणीवार 15 गुना छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया हैं। यूपी लेखपाल के मुख्य परीक्षा में कुल 247667 अभ्यर्थि भाग लेंगे। इसको लेकर आयोग के द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया हैं।
आपको बता दें की उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 62.96, एससी की 61.80, एसटी की 44.71, ओबीसी की 62.96 और ईडब्ल्यूएस की 62.96 निर्धारित किया हैं। आप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर इसे चेक कर सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार यूपीएसएसएससी ने राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए 19 जून की तिथि निर्धारित की है। अब आयोग लेखपाल मेन्स एग्जाम के प्रवेश पत्र जारी करेगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत लेखपाल के 8085 पद भरे जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट : http://upsssc.gov.in
.jpg)
0 comments:
Post a Comment