पटना और सहरसा में मिले कोरोना के नए संक्रमित

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार के पटना और सहरसा में कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसकी जानकारी खुद बिहार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दी गई हैं।

खबर के अनुसार राज्य में विगत 24 घंटे में कुल 65,380 सैम्पलों की कोरोना जांच हुई हैं। जिसमे महज 5 पॉज़िटिव मामले मिले हैं। वहीं पहले से कोरोना संक्रमित 5 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। राज्य में फिलहाल कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 40 हो गई हैं।

आपको बता दें की पिछले 24 घंटे के अंदर पटना में कोरोना के तीन नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि सहरसा में कोरोना के दो नए मरीजों की पहचान की गयी हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना में अभी कोरोना के 26 एक्टिव मरीज हैं।

जानकारों की मानें तो बिहार में फिलहाल कोरोना का संक्रमण अभी स्थिर हैं। यहां प्रतिदिन दो चार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं और वो ठीक भी हो रहे हैं। लेकिन देश के अन्य राज्यों में कोरोना केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में बिहार के लोगों को भी सावधान रहनी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment