बता दें की राशन कार्ड यूपी सरकार के द्वारा उन लोगों के लिए जारी किया जाता हैं जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं तथा जो गरीब वर्ग की श्रेणी में आते हैं। इन लोगों को सरकार के द्वारा सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध कराया जाता हैं। फिलहाल कोरोना के कारण इन्हे फ्री में राशन दिया जा रहा हैं।
अगर आपके पास अभी तक राशन कार्ड नहीं हैं तो आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन के माध्यम से राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने के 30 दिन के अंदर आपका राशन कार्ड बनकर आपके घर पर पहुंच जायेगा। इसके बाद आप फ्री में अनाज प्राप्त कर सकेंगे।
ऐसे करें अप्लाई : राशन कार्ड के लिए आप खाद्य और रसद विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा अप्लाई कर सकते हैं। अगर राशन कार्ड बनाने में कोई परेशानी आ रही हैं तो आप टोल फ्री नंबर 1800 1800 150 पर कॉल कर सकते हैं।
राशन कार्ड के लिए दस्तावेज : आधार कार्ड (परिवार के सभी सदस्यों का), परिवार के मुखिया का आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, परिवार के मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो, आवेदक का स्थाई पता आदि होनी चाहिए।
.png)
0 comments:
Post a Comment