पटना : बिहार में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तिथि जारी

पटना न्यूज : बिहार में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तिथि जारी कर दी हैं।

खबर के अनुसार पॉलिटेक्निक, पार्ट टाइम (चार वर्षीय), पॉलिटेक्निक अभियंत्रण, पारा मेडिकल (इंटर स्तरीय), पारा मेडिकल (माध्यमिक स्तरीय) में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन करें। 

बता दें की पॉलिटेक्निक, पारा मेडिकल आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 मई से शुरू हो जाएगी। आप बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर 15 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन के की तिथि : इच्छुक उम्मीदवार 15 मई 2022 से लेकर 7 जून 2022 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। वहीं ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में नौ से 10 जून तक आप किसी तरह का सुधार कर सकते हैं। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं। 

आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट : https://bceceboard.bihar.gov.in/ 

0 comments:

Post a Comment