विश्व कप 2019 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 40 वर्षीय धोनी की अगुआई में सीएसके ने पिछले साल अपना चौथा खिताब जीता था। इस साल धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रवींद्र जडेजा को सौप दिया था। लेकिन टीम की ख़राब परफॉर्मेंस के कारण धोनी को एकबार फिर से कप्तानी दे दी गई हैं। वर्तमान में धोनी ही चेन्नई के कप्तान करें।
आईपीएल के बॉस हैं धोनी, 4 बार IPL ट्रॉफी पर कब्जा, 9 बार खेले फाइनल?
* धोनी ने 204 आईपीएल मैचों में कप्तानी की है। इस दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स ने 121 मैच जीते हैं जबकि 82 में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
* धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 9 बार फाइनल तक का सफर तय किया है। जिसमे चेन्नई सुपरकिंग्स को चार बार जीत मिला हैं।
* एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में 2010, 2011, 2018 और 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल खिताब जिताया हैं।
* धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने दो बार चैंपियंस लीग भी अपने नाम किया हैं।

0 comments:
Post a Comment