IPL 2022 : जानें चेन्नई बनाम मुंबई मुकाबले की संभावित प्लेइंग XI

न्यूज डेस्क: आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai indians) के बीच 59वां मुकाबला खेला जायेगा। चेन्नई सुपर किंग्स हर हाल में इस मैच को जितना चलेगी। क्यों की अगर चेन्नई इस मैच को हारता हैं तो वो प्लेऑफ से बाहर हो जायेगा। 

वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम लगातार आठ मैच हारकर पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं। अगर आज के मैच में धोनी की टीम मुंबई को धूल चटाती है तो वह प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाते हुए 9वें पायदान से 6ठें स्थान पर पहुंच जाएगी। हालांकि फिर भी चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अन्य टीमों के हार-जीत पर निर्भर रहना होगा।

मुंबई इंडियंस की संभावित XI : रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह। 

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित XI: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, रॉबिन उथप्पा, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी, ड्वेन ब्रावो, महेश थीक्षाना, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी।

मैच का समय : चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का ये मैच भारतीय समयनुसार 7:30 बड़े से लाइव देख सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment