खबर के अनुसार दीपक चाहर पहले ही चोट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स से बाहर हो गए हैं। जिससे चेन्नई की गेंदबाजी कमजोर हो गई हैं। वहीं अब खबर हैं की रवींद्र जडेजा भी चोट के कारण आईपीएल 2022 से बाहर हो सकते हैं।
दरअसल रविंद्र जडेजा को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ फील्डिंग के समय अपर बॉडी में इंजरी हुई थी। जिसके कारण उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से बाहर होना पड़ा था। अब खबर है की वो आने वाले सभी मैचों से बाहर हो सकते हैं।
आपको बता दें की चेन्नई सुपर किंग्स के पास आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है। लेकिन अगर आरसीबी या राजस्थान रॉयल्स एक और मैच जीत जाती है तो फिर चेन्नई का बाहर होना लगभग तय हो जाएगा। हालांकि अभी चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने सभी मैच बेहतर रनरेट से जितने होंगे।
.png)
0 comments:
Post a Comment