एक रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग हैं। इस में जितने वाले टीम के साथ साथ उपविजेता को भी खूब पैसा मिलता हैं। वहीं पाक-बांग्लादेश लीग की धनराशि आईपीएल के सामने कहीं भी नहीं टिकती हैं।
बता दें की 2021 में आईपीएल जीतने वाली टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को 20 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर दी गई थी। जबकि पाकिस्तान सुपर लीग को जीतने वाली टीम मुल्तान सुल्तांस को 3.73 करोड़ रुपये मिले थे। पाकिस्तान से ज्यादा बांग्लादेश लीग में विजेता को पैसा मिलता हैं।
किस क्रिकेट लीग में कितने पैसे मिलते हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग विजेता को 20 करोड़ रुपये।
कैरेबियन प्रीमियर लीग विजेता को 7.5 करोड़ रुपये।
बांग्लादेश प्रीमियर लीग विजेता को 6.34 करोड़ रुपये।
पाकिस्तान सुपर लीग विजेता को 3.73 करोड़ रुपये।
बिग बैश लीग विजेता को 3.35 करोड़ रुपये।
द हंड्रेड लीग विजेता को 1.51 करोड़ रुपये।
लंका प्रीमियर लीग विजेता को 73.7 लाख रुपये।
.png)
0 comments:
Post a Comment