IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

खेल समाचार : आईपीएल क्रिकेट के इतिहास में कई बल्लेबाज ऐसे हुए हैं जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों की खूब धुनाई की हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे आईपीएल के उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं।

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज?

1 .क्रिस गेल: आईपीएल के इतिहास में यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं।  गेल ने आईपीएल इतिहास में 142 मैच की 141 पारियों में कुल 6 बार शतक लगाने का कारनामा किया है।

2 .विराट कोहली: सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के लिस्ट में विराट कोहली का नाम दूसरे नंबर पर हैं। विराट कोहली ने 210 मैच की 202 पारियों में 5 बार शतक लगाया है।

3 .डेविड वार्नर और शेन वाटसन: सबसे ज्यादा आईपीएल शतक लगाने वालों के लिस्ट में डेविड वार्नर और शेन वाटसन तीसरे नंबर पर हैं। इन दोनों बल्लेबाज ने आईपीएल के इतिहास में कुल चार चार बार शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया हैं।

4 .एबी डिविलियर्स: इनका नाम आईपीएल में सबसे शतक बनाने के मामले में चौथे नंबर आता हैं। डिविलियर्स ने 184 मैच की 170 पारियों में 3 शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया हैं।

0 comments:

Post a Comment