पूर्णिया, जमुई, खगड़िया और सहरसा में वज्रपात से 4 लोगों की मौत

न्यूज डेस्क: बिहार में मानसून का कहर जारी हैं। एक ओर बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल रही हैं तो वहीं राज्य के अलग-अलग जिलों में वज्रपात से लोगों की जान भी जान रही हैं। साथ ही साथ कई लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। 

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पूर्णिया, जमुई, खगड़िया और सहरसा में अचानक से हुए वज्रपात में 4 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं मुंगेर में एक घर पर ठनका गिरने से घर में आग लग गई हैं। जिससे आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया हैं।

बता दें की बिहार के सहरसा में सोमवार को ठनका गिरने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं मंगलवार को पूर्णिया में ठनका गिरने से एक किसान की मौत हो गई। लखीसराय के चानन थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडार गांव में ठनका गिरने से एक छात्रा की मौत हुई हैं। इनकी पहचान जमुई जिले के गिधौर प्रखंड निवासी के रूप में किया गया हैं। 

खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के कैथी गांव में ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गई हैं। वहीं मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी बंगाली टोला में ठनका गिरने से एक घर में आग लग गई। हालांकि जिस समय ठनका गिरा उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। लेकिन घर के सामान में आज लग गई।

0 comments:

Post a Comment