पटना : बिहार में इस साल 10 सड़क परियोजनाएं होगी पूरी

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार और राज्य सरकार के सहयोग से बिहार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा हैं। इससे बिहार के विकास में तेजी आ रही हैं और लोगों का आवागवन भी सुगम हो रहा हैं।

खबर के अनुसार इस साल बिहार के अलग-अलग जिलों में 10 सड़क परियोजनाएं पूरी हो जाएगी। वहीं अगले साल राज्य में 8 सड़क परियोजनाएं पूरी होगी। इससे बिहार के कई जिलों के लोगों को फायदा होगा और बिजनेस व्यापार करने वाले लोगों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।

बिहार में इस साल 10 सड़क परियोजनाएं होगी पूरी?

फारबिसगंज-जोगबनी चार लेन सड़क का निर्माण होगा पूरा। 

किशनगंज शहर में दो लेन एलिवेटेड रोड का निर्माण हो रहा है। 

गया से दाउदनगर तक दो लेन पेव्ड शोल्डर का काम चल रहा है।

पटना से बख्तियारपुर चार लेन सड़क निर्माण भी अंतिम चरण में है। 

छपरा-सीवान-गोपालगंज दो लेन सड़क का काम अंतिम चरण में है। 

सहजीतपुर से मोहम्मदपुर तक दो लेन पेव्ड शोल्डर का काम चल रहा है।

भोजपुर से बक्सर चार लेन सड़क का निर्माण दिसम्बर तक पूरी हो जाएगी।

कोईलवर से भोजपुर तक चार लेन सड़क का निर्माण अक्टूबर तक पूरा होगा।

सिमरिया-खगड़िया चार लेन सड़क का निर्माण दिसंबर महीने तक पूरी हो जाएगी।

शिवहर-सीतामढ़ी-जयनगर-नरहिया दो लेन सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। 

0 comments:

Post a Comment