खबर के अनुसार यह आम मुजफ्फरपुर में किसान भूषण सिंह के बाग में फल रहा हैं। इस आम की चर्चा दूर-दूर तक होने लगी हैं। हर दिन यहां से आने-जाने वाले लोग रुक कर इस आम को जरुर देखते हैं और इस आम की चर्चा करते हैं।
बगान के मालिक भूषण सिंह बताते हैं की उन्होंने यह आम करीब 6 साल पहले अपने बगीचे में लगाया था और इसमें दो साल से फल लग रहे हैं। यह आम अन्य आमों के मुकाबले काफी अलग हैं। इसमें मीठापन कम हैं और यह शुगर फ्री आम हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कृषि विश्वविद्यालय समस्तीपुर और राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केन्द्र मुजफ्फरपुर के वैज्ञानिकों ने भी इस आम का स्वाद चखा है। इस आम को पकने में करीब 5 महीने का वक्त लगता है। साल के जुलाई महीने में आम का यह फल पक कर तैयार हो जाता हैं।

0 comments:
Post a Comment