पटना, दरभंगा, बेगूसराय, बक्सर समेत सभी जिलों में भूलकर भी ना खरीदें ऐसी जमीन

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, दरभंगा, बेगूसराय, बक्सर समेत सभी जिलों में जमीन की खरीद बिक्री तेजी के साथ हो रही हैं। इस खरीद बिक्री के दौरान कई लोग फर्जीवाड़े का भी शिकार हो रहे हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी जमीन के बारे में जिस जमीन को आप भूलकर भी ना खरीदें। क्यों की इससे आप क़ानूनी लफड़े में फस सकते हैं और आपका पैसा भी डूब सकता हैं।

भूलकर भी ना खरीदें ऐसी जमीन?

1 .बिहार में अगर कोई जमीन गैरमजरुआ हैं या फिर सरकार के किसी संबंधित विभाग की हैं तो आप ऐसी जमीन को भूलकर भी ना खरीदें।

2 .अगर कोई जमीन खास महाल की हैं तो आप इस जमीन को खरीदने की कोशिश ना करें। सरकार कभी भी खाली करा सकती हैं।

3 .बिहार में केसरे हिन्द की जमीन राज्य सरकार और केंद्र सरकार के अधिकार में आती हैं। इसलिए इस जमीन को भी ना खरीदें।

4 .अगर किसी जमीन पर केस चल रहा हैं या फिर लंबे समय से केस कोर्ट में लंबित हैं तो आप ऐसी जमीन को भी ना खरीदें।

5 .जमीन पर अगर कोई लोन लिया गया हैं और लोन की क़िस्त पूरी नहीं हुयी हैं तो ऐसी जमीन को भी आप भूलकर भी ना खरीदें।

6 .सरकारी आदेश के अनुसार बिहार में मंदिर-मठ की जमीन की खरीद बिक्री पर रोक लगा दी गई हैं। इसलिए आप ऐसी जमीन को ना खरीदें।

0 comments:

Post a Comment