लखनऊ, आगरा, गोरखपुर समेत कई जिलों में 11 IAS अफसरों का तबादला

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, आगरा, गोरखपुर समेत कई जिलों में 11 IAS अफसरों का तबादला किया गया हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया गया हैं। 

बता दें की एक दिन पहले उत्तर प्रदेश में 15 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया था। अब योगी सरकार ने 11 आईएएस अफसरों का तबादला किया हैं। साथ ही गोरखपुर के सीडीओ और लखनऊ मंडल के आयुक्त को भी हटा दिया गया है।

लखनऊ, आगरा, गोरखपुर समेत कई जिलों में 11 IAS अफसरों का तबादला?

लखनऊ मंडल के आयुक्त रंजन कुमार को नगर विकास विभाग का सचिव बनाया गया हैं। 

गोरखपुर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रहे कुलदीप मीणा को बिजनौर का सीडीओ बनाया गया हैं।  

गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह को नगर आयुक्त लखनऊ बनाया गया हैं। 

आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजेंदर को विशेष सचिव नगर विकास विभाग बनाया गया हैं।

हमीरपुर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा को मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर बनाया गया हैं। 

नगर निगम नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी को आगरा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। 

भूतत्व एवं खनिकर्म विभग के सचिव रहे रोशन जैकब को लखनऊ मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी को उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया हैं।

लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी को यूपी इलेक्ट्रानिक्स कार्पोरेशन का विशेष सचिव बनाया गया हैं। 

नगर विकास विभाग के विशेष सचिव रहे इंद्र मणि त्रिपाठी को लखनऊ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया हैं।

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी को प्रयागराज से नोएडा का विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है। 

0 comments:

Post a Comment