खबर के अनुसार मध्य प्रदेश के भोपाल, शहडोल, उज्जैन, नर्मदापुरम, इंदौर, सागर, छिंदवाड़ा और दमोह जिले में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं इन जिलों में कुछ स्थानों पर आसमानी बिजली भी गिर सकती हैं।
बता दें की मौसम विभाग ने कई जगहों पर तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभवना जताई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही साथ खराब मौसम के दौरान घर में रहने की अपील की गई हैं।
मौसम वैज्ञानिकों ने मध्य प्रदेश के अलावे दिल्ली में भी मॉनसून के दस्तक देने की संभावना जताई हैं। मौसम विभाग के अनुसार 27 जून को मॉनसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है। जिसके बाद दिल्ली के लोगों को भी गर्मी से छुटकारा मिल जायेगा।

0 comments:
Post a Comment