मौसम विभाग के अनुसार 26 जून से 28 जून तक राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार दिख रहे हैं। 26 जून को कटिहार और पूर्णिया में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। इन जिलों में बारिश के साथ साथ वज्रपात होने की भी संभावना हैं।
वहीं 27 जून को पूर्णिया और कटिहार के साथ किशनगंज में भी भारी बारिश हो सकती हैं। जबकि 28 जून को बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया, शिवहर, अररिया, मधुबनी, सुपौल, सीतामढ़ी, मधेपुरा, किशनगंज और कटिहार जिलों में भारी बारिश की संभावना हैं।
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सावधान करते हुए अपील की हैं की ख़राब मौसम के दौरान आप अपने घर से बाहर ना निकले। साथ ही साथ बड़े पेड़-पौधे और बिजली के तार से दूर रहें। क्यों की आसमानी बिजली गिरने से नुकसान हो सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment