UP : लखनऊ में 27 जून को बड़े स्तर पर लगेगा रोजगार मेला

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ में 27 जून को बड़े स्तर पर रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) अलीगंज द्वारा संयुक्त रूप से 27 जून को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। इस मेला में उपस्थित होकर युवा नौकरी प्राप्त कर सकेंगे।

बता दें की इस रोजगार मेला में करीब 12 कम्पनियां हिस्सा लेंगी और लगभग 1482 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेगी। अगर आप नौकरी करना चाहते हैं तो आप सेवायोजना पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

इस रोजगार मेला में 8वीं से लेकर स्नातक पास युवाओं को मौका दिया जायेगा। उम्मीदवारों की आयु सीमा पदों के अनुसार 18 से 21 और 18 से 45 वर्ष तक निर्धारित किया गया हैं। चयनित उम्मीदवारों को 8 से 20 हजार तक वेतन दिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment