बिहार में 10 नए स्टेट हाईवे का होगा निर्माण, देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में 10 नए स्टेट हाईवें का निर्माण किया जायेगा। इसको लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी हैं। जल्द से जल्द इन स्टेट हाईवें का निर्माण किया जायेगा। 

खबर के अनुसार बिहार में ये 10 स्टेट हाईवे एशियन विकास बैंक (एडीबी) के सहयोग से बनाया जायेगा। इन हाईवे के निर्माण को लेकर बिहार सरकार ने प्रस्ताव पास कर दिया हैं। जल्द ही इसे केंद्र सरकार के पास भेजा जायेगा। इसके बाद इस हाईवे का निर्माण किया जायेगा।

बता दें की बिहार के ये 10 स्टेट हाईवे एडीबी से कर्ज लेकर बनाया जायेगा। इसके निर्माण होने से कई जिलों के लोगों को सीधा फायदा होगा और उनका आवागवन भी सुगम हो जायेगा। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं।

बिहार में 10 नए स्टेट हाईवे का होगा निर्माण, देखें लिस्ट?

अतरवेल से जाले तक 45 किलोमीटर एसएच का निर्माण होगा।

सुपौल में गणपतगंज से परवा 53 किमी लंबे एसएच का निर्माण होगा। 

मधुबनी में मधुबनी-राजनगर-बाबूबरही-खुटौना एसएच का निर्माण किया जायेगा।

छपरा व सीवान से होकर गुजरने वाली मांझी-दरौली गुठनी सड़क का निर्माण होगा। 

भोजपुर में 32.3 किमी लंबी आरा-एकौना-खैरा सहार सड़क का निर्माण किया जायेगा। 

बक्सर में ब्रह्मपुर-कुरानसराय-इटाढ़ी-सरंजा-जालीपुर सड़क का निर्माण किया जायेगा। 

नवादा व गया से होकर गुजरने वाली वनगंगा-जेठियनगहलोर-भिंडस स्टेट हाईवे बनेगा। 

सीतामढ़ी व मधुबनी से होकर गुजरने वाली सीतामढ़ी-पुपरी-बेनीपट्टी सड़क बनाया जायेगा। 

बांका और भागलपुर से होकर गुजरने वाली 58 किमी धोरैया-इंग्लिश मोड़-असरगंज एसएच का निर्माण किया जाएगा। 

मुजफ्फरपुर में हथौड़ी-आथर-बभनगामा-औराई पथ में आथर-बभनगांवा के बीच बागमती नदी पर उच्चस्तरीय पुल व पहुंच पथ का निर्माण किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment