खबर के अनुसार केंद्र सरकार ने पंद्रहवें वित्त आयोग की सिफारिश पर राज्य की त्रिस्तरीय पंचायत संस्थाओं को 1152.60 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी हैं। इसकी जानकारी बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने दी हैं।
उन्होंने कहा है की इस पैसों से राज्य के सभी गांव लाभान्वित होंगे और गांवों में विकास कार्य को पूरा किया जायेगा। इस पैसों को ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों, जिला परिषदों के बीच 70:15:15 प्रतिशत के अनुमात में वितरित किया जायेगा।
सबसे ज्यादा पैसा ग्राम पंचायतों को 806.82 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। जबकि दूसरे नंबर पर पंचायत समितियों को 172.89 करोड़ रुपये मिलेंगे। जबकि जिला परिषदों को 172.8 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।

0 comments:
Post a Comment