पटना, भागलपुर, खगड़िया समेत 25 जिलों में मिले 162 कोरोना मरीज

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ फ़ैल रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक के पटना, भागलपुर, खगड़िया समेत 25 जिलों में कोरोना के 162 नए मरीज मिले हैं। इसकी पुष्टि खुद बिहार स्वास्थ्य विभाग ने की हैं।

बता दें की राज्य में विगत 24 घंटे में कुल 83,413 सैम्पलों की कोरोना जांच हुई हैं। जिसमे 162 पॉज़िटिव मामले मिले इससे राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1169 हो गई हैं। इस दौरान 86 कोरोना मरीज भी स्वस्थ हुए हैं।

खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर  पटना में सबसे अधिक 59 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि भागलपुर में 32, खगड़िया में 8 मामले सामने आये हैं। वहीं अररिया में 1, अरवल में 3, बांका में 5, बेगूसराय में 2, भोजपुर में 1, दरभंगा में 3 और गया में 7 मरीज मिले हैं। 

जबकि कटिहार में 3, खगड़िया में 8, मधेपुरा में 4, मुंगेर में 3, मुजफ्फरपुर में 3, नालंदा में 4, नवादा में 3, पूर्णिया में 1, रोहतास में 5, सहरसा में 3, सारण में 3, शेखपुरा में 1, सीतामढ़ी में 1, सीवान में 1, सुपौल में 3 और पश्चमी चंपारण में 1 नए मरीज मिले हैं।

0 comments:

Post a Comment