खबर के अनुसार सोमवार को चार माह बाद लखनऊ के सिविल अस्पताल से रिटायर डॉक्टर की मौत हुई हैं। इन्हे 15 दिन पहले लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इनका इलाज हो रहा था और इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई हैं।
वहीं सोमवार को लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में कोरोना के 88 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा मरीज आलमबाग में 18 मिले हैं। जबकि अलीगंज में 13 और चिनहट में 10, सरोजनीनगर में 9, सिल्वर जुबली में 7, एनके रोड में 5 लोग कोरोना की चपेट में आये हैं।
जानकारों की मानें तो लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में हर दिन कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और घर से निकलने के दौरान अनिवार्य रूप से मास्क लगानी चाहिए ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सकें।

0 comments:
Post a Comment