खबर के अनुसार बिजली कंपनियों ने नुकसान की भरपाई के लिए बिजली की दरों में बढ़ोतरी की मांग की है तथा बिहार विद्युत विनियामाक आयोग के पास प्रस्ताव भेज दिया हैं। आयोग बिजली कंपनी और ग्राहकों का पक्ष सुनकर इसपर फैसला सुना सकता हैं।
आपको बता दें की बिहार में इससे पहले मार्च 2022 में बिजली कंपनियों ने बिजली की कीमतों में बढ़ोत्तरी करने का प्रस्ताव आयोग को दिया था। लेकिन जनता के हित को ध्यान रखते हुए आयोग ने बिजली कंपनियों के इस प्रस्ताव को ख़ारिज कर दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन और बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने रिव्यू पिटीशन दायर करते हुए बिहार विद्युत विनियामाक आयोग से 15 फीसदी की जगह 19.50 फीसदी लॉस की मंजूरी दी जानें की मांग किया हैं। 5 अगस्त को आयोग इसपर फैसला सुनाएगा।

0 comments:
Post a Comment