खबर के अनुसार इंडिगो एयरलाइन्स ने दिल्ली, कोलकाता के बाद अब मुंबई, चेन्नई व बेंगलुरु के लिए भी विमान सेवा शुरू कर दी है। इसके लिए सामान सारणी जारी कर दिया गया हैं। साथ ही साथ विमान का किराया भी तय कर दिया गया हैं।
बता दें की 12 जुलाई को पीएम मोदी के द्वारा देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटक किया जायेगा। उद्घाटक के तुरंत बाद देवघर एयरपोर्ट से विमान सेवा बहाल कर दिया जायेगा। इसको लेकर देवघर एयरपोर्ट पर सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
देवघर से दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट, जानें किराया?
1 .देवघर से बेंगलुरु की फ्लाइट 12 जुलाई से शाम 4:35 बजे देवघर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी व कोलकाता एयरपोर्ट 5:50 में पहुंचेगी। इसके बाद कोलकाता एयरपोर्ट से 7:55 बजे बेंगलुरु के लिए फ्लाइट उड़ान भरेगी व रात 10:25 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचेगी। किराया 11,750 रुपये हैं।
2 .देवघर से चेन्नई की फ्लाइट 14 जुलाई से शाम 4:35 बजे देवघर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी व कोलकाता एयरपोर्ट 5:50 में पहुंचेगी। इसके बाद कोलकाता एयरपोर्ट 10:25 बजे चेन्नई के लिए फ्लाइट उड़ान भरेगी व रात 12:40 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचेगी। किराया 10,194 रुपये हैं।
3 .देवघर से मुंबई की फ्लाइट 17 जुलाई से शाम 4:35 बजे देवघर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी व कोलकाता एयरपोर्ट 5:50 पर पहुंचेगी। इसके बाद कोलकाता एयरपोर्ट से 7:05 बजे मुंबई के लिए फ्लाइट उड़ान भरेगी व रात 9:40 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगी। किराया 9,576 रुपये हैं।

0 comments:
Post a Comment