खबर के अनुसार बिहार मुर्गी पालन योजना के तहत सरकार सभी वर्ग के लोगों को 25 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान करेगी। जबकि बिहार राज्य में एसी-एसटी वर्ग के लोगों को मुर्गी पोल्ट्री फार्मिंग के लिए 35 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी।
बता दें की अगर आप 500 से 1000 मुर्गीया रखकर मुर्गी फार्मिंग शुरू करते हैं तो आपको शुरुआत में 2 से 3 लाख तक खर्च आएगा। इसके लिए आप बिहार सरकार से सब्सिडी ले सकते हैं। साथ ही साथ आप बैंक से सस्ती दरों पर लोन भी ले सकते हैं।
यदि आप 1000 से अधिक मुर्गियों रखकर फार्मिंग शुरू करना चाहते हैं तो आपको फार्मिंग के लिए कम से कम पांच लाख तक का खर्चा करना पड़ेगा। इसके बाद मुर्गी फार्मिंग के बिजनेस को धीरे-धीरे आगे बढ़ा सकते हैं। आज के समय में मुर्गी फार्मिंग का बिजनेस काफी फायदेमंद माना जाता हैं। इसके लिए सरकार सब्सिडी भी देती हैं।

0 comments:
Post a Comment