पटना : बिहार में छात्रों को स्कॉलरशिप देगी सरकार, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: बिहार में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में गरीब वर्ग के छात्रों को सरकार पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप देगी। इसे लेकर छात्र अपने पसंद के कोर्स की पढ़ाई कर सकेंगे।

खबर के अनुसार OBC/SC/ST वर्ग के विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति योजना के पात्र होंगे। इसके लिए छात्रों को बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य होगा। इसको लेकर सरकार ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। छात्र ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकेंगे। 

आपको बता दें की बिहार में 10वीं, 12वीं, स्नातक, पीजी के छात्रों को स्कॉलरशिप दिया जायेगा। इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिसियल वेबसाइट ccbnic.in/bihar पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

आवेदन के लिए दस्तावेज : आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, फीस की रसीद, मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, अभिभावक के हस्ताक्षर, छात्र के हस्ताक्षर और मोबाइल नंबर आदि।

ऐसे करें अप्लाई : आप ऑफिसियल वेबसाइट ccbnic.in/bihar पर जाएं और Apply Online के ऑप्शन पर क्लिक करें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

0 comments:

Post a Comment