पटना, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय में वृद्धा पेंशन के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय समेत किसी भी जिले में रहने वाले लोग वृद्धा पेंशन के लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में रहने वाले वैसे लोग जिनकी उम्र 60 या उससे ज्यादा हैं वो वृद्धा पेंशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

आपको बता दें की मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत बिहार सरकार द्वारा प्रदेश के बुजुर्गों को 60 वर्ष की आयु पूरा करने पर 400 रूपये प्रतिमाह। जबकि 80 वर्ष की आयु के बाद 500 रूपये प्रति माह पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता दिया जाता हैं।

आवेदन के लिए दस्तावेज : अगर आप वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास आधार कार्ड, बैंक अकाउंट पासबुक, आयु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र और मोबाइल नंबर होनी चाहिए।

ऐसे करें अप्लाई : वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.sspmis.bihar.gov.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पूरा होने के कुछ दिनों के बाद वृद्धा पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा।

0 comments:

Post a Comment