खबर के अनुसार रेलवे ने श्रावणी मेले के दौरान पूर्व मध्य रेलवे की ओर से तीन स्पेशन ट्रेन चलाने की स्वीकृति दी हैं। इन ट्रेनों के परिचालन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई हैं। 12 जुलाई से इन ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा सकता हैं।
बता दें की गया से जसीडीह के लिए सप्ताह में पांच दिन श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। जबकि पटना से जसीडीह के बीच प्रतिदिन एक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। हालांकि रेलवे की ओर से ट्रेनों की डिटेल्स जारी नहीं किया गया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रेलवे बहुत जल्द अपने आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर इन श्रावणी स्पेशल ट्रेन की संख्या और समय सारणी जारी करेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। आप IRCTC की वेबसाइट से टिकट बुक कर सकेंगे।

0 comments:
Post a Comment