धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन महीने की पहली तारीख से श्रावणी मेला शुरू होता हैं जो सावन महीने के अंतिम दिनों तक चलता हैं। इस मेला में भोलेनाथ के भक्त सच्चे मन से भगवान महादेव की पूजा आराधना करते हैं तो उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
बता दें की श्रावणी मेला के दौरान कावरियां भागलपुर के सुल्तानगंज से गंगा स्नान कर जल लेकर झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम जाते हैं और भगवान भोलानाथ पर जल अर्पित करते हैं और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
ऐसे करें महादेव को प्रसन्न?
सावन महीने में आप भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें गंगाजल व दूध से स्नान कराएं। साथ ही साथ उनपर चंदन का लेप लगाए और भांग, सुपाड़ी, बिल्वपत्र और धतूरा चढ़ाएं। इस महीने में शिव जी की आरती करें और पूजा के दौरान ऊं नम: शिवाय का जाप करें।

0 comments:
Post a Comment