खबर के अनुसार कुछ अधिकारियों को दूसरे जिले में स्थानंतरण किया गया हैं तो वहीं कुछ अधिकारियों को अतरिक्त जिम्मेदारी दी गई हैं। बता दें की राज्य के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार रात को दिशा निर्देश जारी किये हैं।
रांची, रामगढ़, जमशेदपुर समेत कई जिलों में IPS अधिकारियों का तबादला?
रांची के नए एसएसपी किशोर कौशल को बनाया गया है।
रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार को जमशेदपुर का एसएसपी बनाया गया है।
बोकारो के जोनल आईजी असीम वक्रिांत मिंज को सीआईडी का आईजी बनाया गया है।
नेतरहाट जंगल वार फेयर स्कूल के एसपी पीयूष पांडे को रामगढ़ का एसपी बनाया गया हैं।
झारखंड सशस्त्र पुलिस बल आठ के समादेष्टा निधि द्विवेदी को सीआईडी का एसपी बनाया गया हैं।
रांची के वर्तमान एसएसपी सुरेंद्र झा स्थानांतरण के बाद अब झारखंड पुलिस मुख्यालय में योगदान देंगे।
एडीजी झारखंड सशस्त्र पुलिस बल तदाशा मश्रि को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया हैं।
पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के एसएसपी तमिलवानन को प्रोन्नति देते हुए अपराध अनुसंधान विभाग का डीआईजी बनाया गया है।
सीआईडी के एडीजी प्रशांत सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक एडीजी झारखंड सशस्त्र पुलिस बल के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है।
0 comments:
Post a Comment