1616 रुपये में बुक करें हवाई टिकट, दिल्ली, मुंबई, पटना समेत देशभर में करें सफर

न्यूज डेस्क: फ्लाइट से सफर करने वाले लोगों के लिए इंडिगो एयरलाइन्स एक शानदार ऑफर लेकर आया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इंडिगो ने अपने 16 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यात्रियों को एक शानदार ऑफर दिया हैं। इसके तहत आप मात्र 1616 रुपये मे हवाई टिकट बुक कर सकते हैं।

खबर के अनुसार दिल्ली, मुंबई, पटना समेत देशभर में कही भी सफर करने के लिए आप इंडिगो की वेबसाइट पर जा कर 3 अगस्त से 5 अगस्त के बीच फ्लाइट टिकट को बुक कर सकते हैं और इंडिगो के इस शानदार ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। 

आपको बता दें की इंडिगो ने डोमेस्टिक रूट्स पर 'स्वीट 16' ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत टिकट बुक करके आप 18 अगस्त 2022 से 16 जुलाई, 2023 के बीच यात्रा कर सकते हैं। इसको लेकर इंडिगो के द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया हैं।

ऐसे करें टिकट बुक : अगर आप  'स्वीट 16' ऑफर के तहत 1616 रुपये में टिकट बुक करना चाहते हैं तो आप इंडिगो एयरलाइन्स की आधिकारिक वेबसाइट https://www.goindigo.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment