बता दें की प्रधानाध्यापक के पद पर चयनित 421 उम्मीदवारों में सामान्य वर्ग के 99, अनुसूचित जाति के 21, अनुसूचित जनजाति के एक, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 103 एवं पिछड़ा वर्ग के 140 उम्मीदवार शामिल हैं। आप वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जा कर अपना मार्क्स देख सकते हैं।
खबर के अनुसार उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए पटना के 25 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 13 हजार 55 शिक्षक शामिल हुए थे। लेकिन न्यूनतम कट ऑफ के आधार पर मात्र 421 शिक्षक ही पास हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार लोक सेवा आयोग ने 150 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा के आधार पर मेधा सूची तैयार की हैं। इसमें सामान्य का कटआफ 48, पिछड़ा वर्ग के पुरुष के लिए 36.5, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34 प्रतिशत एवं अनुसूचित जाति, जनजाति, महिलाओं तथा दिव्यांगों के लिए न्यूनतम 32 प्रतिशत हैं।

0 comments:
Post a Comment